ध्यातव्य
शिक्षणेत्तर गतिविधियों/पाठ्यक्रम सहगामी क्रियाओं/प्रयोगशाला में अचानक होने वाली दुर्घटनाओं में हुई किसी भी शारीरिक, आर्थिक क्षति के लिए महाविद्यालय प्रशासन उत्तरदायी नहीं होगा। ऐसी दशा में महाविद्यालय में उपलब्ध प्राथमिक चिकित्सा ही उपलब्ध कराई जा सकेगी।
E-Learning, E-Park and Wifi-Campus: महाविद्यालय में गतवर्ष सरकार द्वारा इस कैम्पस में E-Learning, E Park सुविधा विकसित की गई है, जिसके अन्तर्गत 5 Deskstop, 9 Tablet E-(Course Material) सभी विषयों सहित छात्र/छात्राओं के लिए उपलब्ध हैं । साथ ही दो स्मार्ट क्लास रूम भी शिक्षण हेतु नवीनतम तकनीकि से युक्त हैं।
महाविद्यालय की हर मंजिल पर स्वच्छ पेयजल के लिए आर.ओ. एवं वाटर कूलर की सुविधा, छात्र/छात्राओं के लिए अलग-अलग स्वच्छ शौचालय व्यवस्था उपलब्ध है।
