CALL US
+91 - 9956571163

Courses Offered

1. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्षेत्रः यह व्यवस्था तीन विषयों वाले पाठ्यक्रम जैसे- बी.ए., बी.एस.सी. (जीव विज्ञान वर्ग, गणित वर्ग) एवं वाणिज्य वर्ग के सत्र 2021-2022 से प्रवेशित छात्रों पर लागू है। जिसके अनुसार शोध करने वाले छात्रों के लिए स्नातक डिग्री की अवधि को चार वर्ष कर दिया गया है। स्नातक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई तीन से चार वर्ष होगी। अब स्नातक में निम्नवत् अभिलेख प्राप्त होंगे -

  • एक वर्ष पूरा करने पर - प्रमाण पत्र
  • दो वर्ष पूरा करने पर - डिप्लोमा
  • तीन वर्ष पूरा करने पर - डिग्री
  • चार वर्ष पूरा करने पर - शोध के साथ डिग्री

2. पाठ्यक्रम/कार्यक्रम (प्रोग्राम) : छात्र एवं छात्राओं द्वारा चुने गए अपने संकाय जैसे-बी.ए. (कला संकाय), बी.एस.सी. (जीव विज्ञान वर्ग, गणित वर्ग) (विज्ञान संकाय) एवं वाणिज्य वर्ग (वाणिज्य संकाय) तीन वर्ष की स्नातक डिग्री जिसमें छः सेमेस्टर होंगे। प्रत्येक वर्ष दो सेमेस्टर की परीक्षा होगी

3. संकाय का चुनाव छात्र एवं छात्राओं द्वारा कैसे करना हैः

  • छात्र एवं छात्राओं को सबसे पहले अपने इंटरमीडियट के विषय में से दो समान वर्ग के विषय का चुनाव करना है। जैसे-कला वर्ग वाले (हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, गृहविज्ञान, मनोविज्ञान एवं राजनीतिशास्त्र विज्ञान वर्ग वाले (जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित एवं भौतिकी विज्ञान) एवं वाणिज्य संकाय में से किन्ही दो विषय का चुनाव मेजर विषय के रूप में करना अनिवार्य है जिससे छात्र एवं छात्राओं को बी.ए., बी.एस.सी. एवं बी. कॉम. की डिग्री मिलेगी।
  • इसके अतिरिक्त छात्र/छात्रा एक और मुख्य विषय का चुनाव करेगा जो अपने संकाय से या दूसरे किसी संकाय से कर सकता है अर्थात दो विषय अपने संकाय से एवं एक विषय किसी भी संकाय से छात्र/छात्रा चुन सकते हैं चाहे वो कला संकाय, विज्ञान संकाय या स्नातक स्तर के प्रत्येक छात्र/छात्रा को तीन वर्षों (छः सेमेस्टर) के प्रत्येक सेमेस्टर में एक सह पाठ्यक्रम का चुनाव (Co-curricular) करना होगा जिसका विवरण इस प्रकार है:

नोट: विषय का चुनाव महाविद्यालय में विषय की उपलब्धता के आधार पर करना होगा।

4. तीन मुख्य विषयों के अतिरिक्त छात्र/छात्रा को अन्य संकाय के विषयों में से ही करना होगा। जिसके लिए उसे इंटरमीडियट के विषयों से कोई सम्बन्ध होना अनिवार्य नहीं है अर्थात् किसी पूर्व पात्रता (Pre-Requisite) की आवश्यकता नहीं है।
महाविद्यालय में उपलब्ध संकाय

2. Faculty of Arts, Humanities and Social Science (कला, मानविकी एवं सामाजिक विषय संकाय)
1. Economics. , 2. History, 3. Home Science, 4. Political Science, 5. Psychology, 6. English, 7- हिन्दी.
3. Faculty of Science (विज्ञान संकाय)
1. Botany, 2. Chemistry, 3. Physics, 4. Zoology.
4. Faculty of Commerce (वाणिज्य संकाय)
अनिवार्य

  • स्नातक स्तर के प्रत्येक छात्र/छात्रा को तीन वर्षों (छः सेमेस्टर) के प्रत्येक सेमेस्टर में एक सह पाठ्यक्रम का चुनाव (Co-curricular) करना होगा जिसका विवरण इस प्रकार है:
    प्रथम सेमेस्टर में: Food nutrition and Hygiene
    द्वितीय सेमेस्टर में: First Aid and Health
    तृतीय सेमेस्टर में : Human Values and Environmental studies.
    चतुर्थ सेमेस्टर में : Physical Education and Yoga Education.
    पंचम सेमेस्टर में: Analytic Ability and Digital Awareness/Computer Application/Business Communication
    षष्ठम सेमेस्टर में: Communication skills and Personality Development.
  • स्नातक स्तर के अनिवार्य सह-पाठ्यक्रमों (Co-curricular) के अध्ययन के लिए शैक्षिक संसाधनों की व्यवस्था महविद्यालय द्वारा की जाएगी। इन विषयों सह-पाठ्यक्रमों (Co-curricular) में कम से कम 40% अंकों को उत्तीर्ण करना होगा जो ग्रेड के रूप में अंक पत्र में अंकित किया जाएगा परन्तु उन्हें CGPA की गणना में सम्मिलित नहीं किया जाएगा।
    रोजगारपरक / कौशल विकास के पाठ्यक्रम के लिए पेपर का चुनाव
    प्रत्येक विद्यार्थी को प्रथम दो वर्ष (चार सेमेस्टर के प्रत्येक सेमेस्टर में 3 क्रेडिट 3X4= 12 क्रेडिट के कुल चार पाठ्यक्रम) का एक रोजगारपरक /कौशल विकास पाठ्यक्रम (Vocational/Skill Development) पूर्ण करना होगा।