प्राचार्य संदेश
प्रिय छात्र एवं छात्राओ,
नये सत्र के पावन अवसर पर आप सभी का इस महान सस्थान में शुभकामनाओ सहित शर स्वागत ! आज का युवा इस महान देश का भविष्य है। राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा करने का भार यादी पर है। महाविद्यालय का उद्देश्य आप जैसे होनहार युवाओं का सम्बन्धित विषय के ज्ञान के साथ उत्तम स्यावहाि एवं रोजगारपरक शिक्षा के लिए मार्गदर्शन, सुसंस्कृत, सभ्य एवं उत्तम नागरिक बन सकें और उनमे राष्ट्रीय भावना जागृत हो ऐसा हमारी संस्था के मूल में निहित है।
अथक परिश्रम, कर्मठता तथा लगन के साथ अध्ययन करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना अधिकतम योगदान करें। अनुशासित रहकर महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बने। शान्तिपूर्ण एवं भयमुक्त शैक्षिक वातावरण बनाकर महाविद्यालय को करिमा प्रदान करते हुए राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान बनाकर कीर्तिमान स्थापित करें।
प्राचार्य एवं संरक्षक के रूप में आपके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ !
प्राचार्य डॉ0 आलोक तिवारी
